फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से भड़के प्रेरक

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साक्षर भारत मिशन प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बैठक में लंबित समस्याओं पर आवाज बुलंद की गई। जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में नहर कालोनी में मानदेय न मिलने समेत अन्य लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा ब्लाक लोक शिक्षा समिति के खाते में तीन माह पहले बजट आने के बावजूद प्रेरकों को मानेदय का भुगतान नहीं किया गया। कहा यदि मानदेय के प्रति विभागीय अधिकारियों का यही रवैया रहा तो प्रेरक संघ धरना और प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह ने कहा तीस माह बीतने को है लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रेमा देवी, शिव शंकर, राम जियावन पटेल,सर्वेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, प्रीती, सुरेश कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह और नरेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें