फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनधन योजना का नहीं पुरसाहाल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री जनधन योजना भी बैंक अफसरों की काहिली का शिकार बनते नजर आ रही है। गाइड लाइन और जिम्मेदारियां तय करने बाद भी बैंक खाते खोलने के लिए या तो लोगों को टरका रही हैं या स्टाफ की कमी बता कर पल्ला झाड़ लेती हैं। वार्डवार आवंटित की गईं बैंकों के बावजूद लोग चक्कर काटने को पहले की तरह मजबूर हैं।
विज्ञापन

बताते चले कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हरेक नागरिक को बैंक का खाताधारक बनाने के लिए जनधन योजना लागू करने की घोषणा की थी। बाकायदा 29 अगस्त को देशभर में एक साथ जीरो बैलेंस में खुलने वाले बैंक खाता की शुरूआत हुई। पहले दिन करीब 150 शिविरों के जरिए 12 हजार बैंक खाता खोेले गए। घोषणा के अनुरूप यह योजना पूरे साल चलनी है। शासन ने बैंकों को हरेक शख्स को बैंक का खाताधारक बनाने के लिए सर्वे करने का जिम्मा दे रखा है। यह काम हो भी हो रहा है, लेकिन उतना तेजी से नहीं जितना शुरुआत में था। शहर के वार्ड नंबर एक अजगवां व दो आबूनगर का जिम्मा स्टेट बैंक आफ इंडिया को मिला है। वार्ड नंबर तीन अंदौली व चार खंभापुर में स्टेट बैंक आफ इंडिया की सिटी ब्रांच को सर्वे करके खाताविहीनों को खाताधारक बनाना है। वार्ड नंबर पांच झाऊपुर व छह अरबपुर में बैंक आफ बड़ौदा का चयन हुआ है। वार्ड नंबर सात देवीगंज व आठ हरिहरगंज के लिए बैंक आफ बड़ौदा की राधानगर ब्रांच को लगाया गया है। वार्ड नंबर नौ कृष्ण्बिहारी नगर व 10 अस्ती के लिए बैंक आफ बड़ौदा की पटेलनगर ब्रांच को जिम्मेदारी मिली है। वार्ड नंबर 11 आवास विकास व 12 राधानगर में पंजाब नेशनल बैंक की राधानगर ब्रांच, वार्ड नंबर 13 कलक्टरगंज व 14 रामगंज में पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच, वार्ड नंबर 15 सादीपुर में इलाहाबाद बैँक, वार्ड नंबर 16 अमरजई में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मेन ब्रांच, वार्ड नंबर 17 ज्वालागंज में बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर 18 अहमदगंज में यूनियन बैंक आफ इंडिया, वार्ड नंबर 19 रेड़इयां में विजया बैंक, वार्ड नंबर 20 मेें सिविल लाइन्स में ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, वार्ड नंबर 21 मसवानी में आईडीबीआई बैंक, वार्ड नंबर 22 बाकरगंज में केनरा बैंक को मिली है। वार्ड नंबर 23 खेलदार के लिए सिंडीकेट बैंक, वार्ड नंबर 24 महाजरी के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक, वार्ड नंबर 25 मुराइनटोला में यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया मेन ब्रांच, वार्ड नंबर 26 चौधराना में आईसीआईसीआई बैंक, वार्ड नंबर 27 पीरनपुर के लिए एचडीएफसी बैंक, वार्ड नंबर 28 चंदियानां में एक्सिस बैंक, वार्ड नंबर 29 पनी व वार्ड नंबर 30 सैय्यदबाड़ा में बीयूपीजीबी बैंक को सर्वे करके जनधन योजना को रवानी देना है। हालात यह है कि तमाम वार्डों में बैंकों का पहुंचना नहीं हो सका है। सादीपुर वार्ड के ज्ञानेश बाजपेई कहते हैं कि अभी तक उनके पास कोई भी बैंककर्मी यह पता करने नहीं आया है कि उनका खाता है या नहीं। अजगवां के रमेश भी ऐसी ही बात करते हैं। देखा जाए तो यह बानगी है। तकरीबन ऐसी ही स्थिति आधे से ज्यादा ब्लाकाें की है।

कोट
‘ प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाते खोले जाने के लिए बैंकों को वार्डवार लगाया गया है। बकायदा यह काम वार्ड के हरेक घर की कुंडी खटखटा करके किया जाना है। यदि बैंकें वार्ड नहीं पहुंच रहीं हैं तो इसकी इलाकाई शिकायत करें’। - वीके गुप्ता, लीड बैंक आफीसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें