खागा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गे के लगे पंडालों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी पंडाल रात होते ही जगमग होने लगते हैं। भक्तों की सुबह और शाम को भीड होती है। आरती के समय श्रद्धालु अधिक नजर आते हैं।
नगर के अयोध्या मंदिर, चौक जीटी रोड, मानूकापुरवा, नीमटोला, दर्जिनटोला, चौड़ाखेर, विजय नगर, रेलवे क्रासिंग, गदाई, सुपर मार्केट, कैनालरोड समेत दो दर्जन मोहल्लों में शुक्रवार को मां के द्वितीय स्वरूप ब्रम्हचारिणी की भक्तों ने विधि विधानपूर्वक पूजा उपासना की। पंडालों में सुबह से ही भक्त हांथों में पूजन सामग्री की सजी थाली लेकर माता के चरणों में अर्पित किया, और माथा टेक कर वरदान मांगा। इसी प्रकार हथगाम, खखरेरू, किशनपुर, धाता, विजईपुर, प्रेमनगर समेत एक सैकड़ा गांवों में माता के दरबार बिजली झालरों से जगमगा रहे हैं।