फतेहपुर। पखवारेभर पहले बिजली के बरपे कहर में झुलसे अधेड़ की उपचार के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद खालिद 11 सितंबर को गिरी बिजली की चपेट में आया था। हालत गंभीर झुलसे अधेड़ को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया था। कानपुर में डाक्टरों ने गुरुवार को हालत गंभीर बताकर परिजनों को घर ले जाने की सलाह दे दी। परिजन उसको वापस गांव लेकर आ गए। जहां पर अधेड़ ने शाम को दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि एक पखवारे पूर्व गिरी बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए थे।