फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग, कैसे पहुंचेंगे भक्त मैया के द्वार

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह देवी मैया के पंडाल बनने लगे हैं। इस बार शारदीय नवरात्र 25 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। शहर के पत्थरकटा चौराहा, देवीगंज, पटेलनगर चौराहा, आबूनगर, ज्वालागंज, वर्मा चौराहा आदि इलाकों में देवी पंडाल सजेंगे। पंडालों तक पहुंचने के लिए संपर्क खराब पड़े हैं। प्रकाश व्यवस्था भी चौपट है। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। यदि पालिका प्रशासन ने नवरात्र के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की तो भक्तों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दृश्य एक:- हरिहरगंज से दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्ग का हाल खराब है। पिछले दिनों हुई बारिश से यहां जगह जगह जलभराव की समस्या है। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग ठीक कराने की मांग की है। दुर्गा मंदिर शहर का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हैं। यहां शहर के साथ ग्रामीणांचलों तथा दूसरे जनपदों से भक्त मैया के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस लिहाज से यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। दुर्गा मंदिर को जाने वाला रास्ता रेलवे ट्रैक से होकर जाता है। भक्तों को रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ता है, लेकिन यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

दृश्य दो:- जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे और जलभराव, यह हालात हैं कालिकन रोड की। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अहमदगंज वार्ड में देवी मां का प्रसिद्ध कालिकन मंदिर है। नवरात्र में सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रहती है। दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। यह मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। कई बार मार्ग निर्माण के लिए सभासद आरिफ गुड्डा ने बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाया लेकिन समस्या जस की तस है। नगर पालिका के निर्माण विभाग की अंधेरगर्दी का नतीजा है कि साल भर पूर्व बनी सड़कों में गड्ढों के कारण चलना दूभर है।
विज्ञापन


दो सड़कों की हकीकत बया करती यह रिपोर्ट तो बानगी भर है। शहर और आसपास के इलाकों की अधिकतर सड़कों का हाल यह है कि कब कहां हादसा हो जाए कहा नहीं जा सकता। गड्ढों और गिट्टियों के कारण न वाहन चल पाते हैं और न ही लोग पैदल निकल सकते हैं। शहरियों का कहना है कि मां के पंडालों की भव्यता इन खस्ताहाल सड़कों के कारण धो जाती है।




इनसेट --

फोटो नंबर व परिचय ---

भक्तों ने पालिका पर जताई नाराजगी
फतेहपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भक्तों में नाराजगी है। चौक के सराफा कारोबारी कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी ने कहा कि चौक में देवी मां का पंडाल सजाया जाता है। साफ-सफाई और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए चेयरमैन से मांग की जाएगी। राम नवमी में शोभायात्रा निकलती है। मार्ग दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। शादीपुर निवासी भक्त दीपक कुमार डब्लू ने कहा कि शहर की सड़कें ज्यादातर खराब हैं। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। शहर का विकास सड़कों पर ही निर्भर है। हरिहरगंज निवासी व्यापारी नेता मनोज घायल कहते हैं कि सड़कें बहुत खराब हैं। जेई और ठेकेदार की मिलीभगत से बजट खर्च कर दिया जाता है और सड़कें दो चार महीने में ही खराब हो जाती हैं। मुराइनटोला की उमा श्रीवास्तव ने भी खराब सड़कों पर नाराजगी जताई और कहा कि देवी पांडालों में भक्त शेरावाली की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं, लेकिन मार्गों की खराब व्यवस्था से दिक्कत होती है।

कोट

‘नवरात्र समेत अन्य पर्वों को देखते हुए नगर में साफ सफाई, बेहतर मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति के लिए जल्द ही विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी और दिशा निर्देश देंगे। प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्गों में पैचिंग कराकर ठीक कराया जाएगा।’ चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन।

‘भक्तों की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही खस्ताहाल मार्गों के दुरुस्तीकरण के लिए चेयरमैन से मिलेगा।’ विनय तिवारी, अध्यक्ष नगर विकास समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें