फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संचयन को 54 नालों में बनेगा स्टेट ड्राप स्पिलवे

Wed, 25 Jun 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में पेयजल व सूखे की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर से प्रयास जारी हैं। विकास खंड खजुहा के ग्राम सरकंडी की तरह ही जनपद के 54 नालों (ड्रेनेज) में स्टेट ड्राप स्पिलवे का निर्माण पानी के संचयन संरक्षण एवं उसकी तह को बराबर रखने के लिए कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान ने कहा कि यह योजना कम लागत पर अच्छा कार्य करने वाली है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों में स्टेट ड्राप स्पिलवे बनवाने का कार्य कराएं तथा गुणवत्ता एवं समय का ध्यान रखें। उन्होंने ग्राम प्रधानों को इस कार्य में सहयोग करने का आहवान किया। कहा कि बरसात का मौसम आ गया है अब जल संचयन के लिए सबसे बेहतर समय है। इसलिए गांव गांव लोगों को जल संचयन के फायदे बताए जाएं और इंतजाम किए जाएं। इस मौक पर मनरेगा उपायुक्त आरपी मिश्र, प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें