फतेहपुर। बांग्लादेश में प्रस्तावित टेनिस बाल क्रिकेट वर्ल्ड चैंपयिनशिप में भारतीय टीम की ओर से फतेहपुर के रविकांत मिश्रा का चयन किया गया है। जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान होंगे। सूबे में रवि के अलावा गोरखपुर के क्रिकेटर इमरान का स्थान मिला है।
बताते चले कि इससे पहले भी रवि कांत मिश्र ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस बाल क्रिकेट में अपना जौहर दिखाया है। गुरुवार को दो आबा का क्रिकेटर कोलकाता के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व बताया कि बांग्लादेश में होने वाली चैंपियनशिप दिसंबर में प्रस्तावित है। 23 जून से पांच दिवसीय स्पेशल कोचिंग कैंप थाईलैंड में चलेगा। इसके अलावा भी चयनित भारतीय टीम कई अन्य कैंप में हिस्सा लेगी। रवि के चयन से क्रिकेटरों में हर्ष की लहर है।