फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर हजारों की लूट

Wed, 04 Jun 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के खजुहा रोड स्थित बड़ी नहर के पास प्राचीन शिव एवं बजरंगबली मंदिर के वृद्ध पुजारी को बंधक बनाकर दर्जनों पीतल के घंटे सहित हजारों का माल लूट लिया। घटना से भक्तों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटा गया माल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात मंदिर में बदमाशों ने धावा बोलकर यहां रह रहे पुजारी शिवलाल पुत्र स्व. भगवानदीन को मारपीट कर बंधक बनाकर एक किनारे डाल दिया। इसके बाद मंदिर के कमरों का ताला तोड़कर भंडारे के लिए रखा दो टीन रिफाइंड, 25 किलो चीनी, मंदिर में टंगे तीन दर्जन से अधिक एक कुंतल वजन के पीतल के घंटे, मंदिर के बाहर कटरा मोहल्ला निवासी शिवविलास सविता की मिठाई, चाय, पकौड़ी की गुमटी का बारदाना आदि हजारों का सामान लूट ले गए ।
भोर पहर जब भक्तजन व सुबह घूमने जाने वाले लोग मंदिर के पास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और आश्वासन दिया कि बदमाशों का शीघ्र पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें