फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर लाखों का माल गायब

Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के बीचोबीच मसवानी मुहल्ले में चोरों ने बुधवार की दोपहर घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दूसरे घर को निशाना बनाने पहुंचे थे तभी लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पब्लिक ने चोरों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस कड़ी पूछताछ के बजाए चोरों की वकालत कर रही है।
विज्ञापन

मसवानी के निबहारा निवासी मोहम्मद नसीम और बेटा फहीम काम पर गए थे। पत्नी साबिरा बानो दोपहर को ताला लगाकर पड़ोसी के घर गई थी। करीब आधे घंटे बाद महिला घर लौटी। बाहर लगे ताले टूटे देखकर दंग रह गईं। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। बेटा फहीम दुकान से घर पहुंचा। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। फहीम ने बताया कि अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने 38 हजार की नकदी, सोने का बुंदा, टीका, सोने की अंगूठी समेत लगभग 50 हजार के जेवरात चोरी किए हैं। उधर, इलाके में ही कुछ घंटे बाद चोरों के पकड़े जाने की सूचना मिली। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मोहल्ले में ही मुन्ना के घर के पास दो युवकों की पिटाई की जा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने चोरों की पिटाई करके बाकरगंज पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि एक घर में चोरी करके सामान ले जा रहे थ तभी उन लोगों ने पकड़ा। बाकरगंज चौकी में फहीम और उसकी मां साबिरा भी पहुंची। साबिरा ने चोरों को एक नजर में ही पहचान लिया। उसने बताया कि जब वह घर लौट रही थी तो उन लोगों को रास्ते में देखा था। फहीम ने बताया कि पुलिस चोरों का पक्ष ले रही है। वह मामले का मुकदमा नहीं दर्ज कराएगा। चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने बताया कि पब्लिक ने कल्लू पुत्र मुन्ना धोबी, अशोक पुत्र रामसजीवन निवासी बेलदरइया को चोरी करते पकड़ा है। पूछताछ की गई है। चोरों ने फहीम के घर से साइकिल चोरी करने की बात कही है। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें