फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी को अगवा करके सामूहिक बलात्कार करने की शिकायत सोमवार को एसपी से की गई। मामले में थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान कार्यालय में एसपी विनोद कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी 19 अप्रैल को स्कूल जा रही थी। रास्ते से गुड्डू पुत्र सुनील निवासी बहबलपुर अपने चार अज्ञात साथियों के साथ बोलेरो में अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई थी। पुलिस ने उसकी बेटी को आरोपियों के पास से 26 अप्रैल को बरामद किया, लेकिन इसकी सूचना उन लोगों को नहीं दी और गुपचुप तरीके से कोर्ट से आदेश कराकर नारी निके तन भेज दिया। जहां से 9 मई को बेटी उनको मिली।
बेटी ने घर लौटकर आपबीती बताई कि उसे एक कमरे में आरोपियों ने बंद कर दिया था, जहां पर उसके साथ आरोपी और उसके साथियों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले में पुलिस ने बेटी बरामद होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। इस बात को लेकर कई बार थाना पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें