फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से विवाह का सामान, नकदी राख

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव में बारात आने के पहले रात को घर में आग लग गई। ग्रामीणों की मशक्कत से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना में शादी का सामान और दस हजार नकदी खाक हो गई। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का संदेह जताया है। गांव निवासी रामरुप रैदास की बेटी पूनम देवी की शुक्रवार को शादी है। परिजन गुरुवार की रात घर में शादी की तैयारियाें को लेकर जुटे थे। घर की छत में बनी कच्ची कोठरी और बरामदे में गृहस्थी का सामान रखा था। बरामदे के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग को देखकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने बाल्टियों से पानी, मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। रामरुप ने बताया कि आग की चपेट में परिवार और रिश्तेदार महिलाओं के कपड़े, मिठाई के लिए रखी 50 किलो शक्कर का बोरा, कपड़ों के बीच रखे दस हजार रुपए नकदी समेत आदि सामान चपेट में आकर खाक हो गया है। भुक्तभोगी ने बताया कि उसके घर में किसी ने जलन के कारण जानबूझकर आग लगाई है। गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन




सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
फतेहपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आबूनगर इमामगंज निवासी रेहान का पुत्र आरिज बाइक से बिंदकी जा रहा था। कुंवरपुर मोड़ पर बाइक खाई में जा गिरी। बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। थरियांव के बक्सपुर गांव निवासी सत्यजीत सिंह का पुत्र आशुतोष बाइक से शहर जा रहा था। हाइवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार किशन पुत्र बुद्धीलाल निवासी बड़ीबाग थाना हथगाम से भिड़ंत हो गई। दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। शहर के गौतम नगर मोहल्ला निवासी इंद्रपाल सिंह हुसैनगंज में पीपीसी इंटर कालेज में शिक्षक हैं। वह दोपहर कालेज से लौट रहे थे। लखनऊ रोड पर बोलेरो ने टक्कर मार दी। शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। शहर के नहर कालोनी के सामने कार सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार रामखेलवान और साथी प्रभुदयाल निवासी गंभरी थाना गाजीपुर घायल हो गए। घायलों को कार चालक ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें