फतेहपुर। दीपावली पर चित्रकूट जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने विशेष इंतजाम के तहत आधा सैकड़ा बसें लगाई हैं। साथ ही चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। फतेहपुर से चित्रकूट के लिए दूसरे रूट की भी बसें लगा दी गई हैं।
एआरएम रोडवेज चंद्रकांत भास्कर ने बताया कि यात्रियाें की संख्या और सुविधाओं के मद्दनेजर 45 बसों को लगाया गया है। उन्हाेंने बताया कि यह बसें दो नवंबर से चलाई जाएंगी। यदि भीड़ अधिक हुई तो अन्य मार्गों की बसों को भी लगाया जाएगा। कार्य की महत्ता को देखते हुए समस्त चालकों/परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने समस्त चालकों/परिचालकों को निर्देशित किया है कि चालक/परिचालक यात्रियाें के साथ उत्तम व्यवहार करे, नहीं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी यात्री से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होना तय है। उन्हाेंने कहा कि सकुशल मेला यात्रा संपन्न कराना फतेहपुर डिपो की प्राथमिकता है।