फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर नहीं दिखेंगे डग्गामार वाहन

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस विभाग के खुफिया दस्ते एलआईयू को अस्थाई वाहनों का लेखा जोखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत विभाग की टीम अस्थाई डग्गामार वाहनों के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

शहर समेत अन्य क्षेत्रों में फर्राटा भरने वाले वाहनों की लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को पड़ताल करने के आदेश दिए गए हैं। जिसमें सारे डग्गामार स्थलाें की सूची तैयार की जा रही है। इन स्थलों से किन-किन रुटों के लिए कितने वाहन फर्राटा भरते हैं। वाहनों की डग्गामारी के लिए किन लोगों की जिम्मेदारी में होती है। डग्गामारी से प्रतिदिन वाहन स्वामियों की कमाई कितनी है। कमाई में वैध अवैध हिस्सेदार कितने हैं। इन सारे बिंदुओं पर विभाग को रिपोर्ट तैयार करनी है। एसपी ने विभाग को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश उच्चाधिकारियों से आए फरमान पर दिए हैं। डग्गामार वाहनों की स्थिति को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों से सूचनाएं मांगी है। इस प्रकरण की जांच भी विजलेंस टीम के द्वारा ही कराए जाने के आदेश दिए है। लेकिन लोकल स्तर पर एलआईयू डिपार्टमेंट को ही कार्य सौंपा गया है।

कोट्स
मंडल स्तर से डग्गामार वाहनों के सबंध में सूचनाएं मांगी गई है। जिसके लिए एलआईयू विभाग की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार करके भेज दी जाएगी। शिवसागर सिंह-पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें