फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दौड़ाकर मारीं तीन गोलियां

Wed, 07 Aug 2013 05:35 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुरानी रंजिश में सोमवार की रात एक युवक को दौड़ाकर तीन गोलियां मारी गईं। फायरिंग की आवाज पर परिजन व ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रिफर किया गया है। दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के जगतपाल यादव का 40 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सोमवार की रात जंगल से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उदयभान, उसके भाई संजय व बेटे धंनजय यादव समेत चार लोगों ने घेर लिया। युवक के भागने पर चारों ने तमंचों से फायरिंग की। गोलियां लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कानपुर रिफर कर दिया गया।
घायल के भाई विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। वह जेल से सोमवार की शाम ही छूटकर आया है। दो माह पूर्व जेल से घायल भाई छूटा था। उसके साथ के प्रमोद और मनोज जेल में ही बंद है। उन पर उदयभान के पुत्र झल्लर की हत्या का आरोप है। इसी रंजिश के चलते उसके भाई की गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया गया है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें