फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम पलटने से चार सवारियां लहूलुहान

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुधवार की शाम से गुरुवार का दिन हादसों के नाम रहा। अलग अलग हुए हादसों में सोलह लोग घायल हो गए। शहर में ही दो हादसे हो गए। जीटीरोड में स्कूल में लगी मैजिक गाड़ी बाइक को बचाने में हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। आईटीआई रोड में सवारियों से भरा विक्रम पलट गया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से आधे घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थिति शनि मंदिर के समीप एक स्कूल में लगी मैजिक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कई बच्चे बेहोश हो गए। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते टल गया। इस हादसे में नऊवाबाग निवासी पप्पू के पुत्र मो. अफजाल 8 वर्ष व सऊद 10 वर्ष तथा जायरा पुत्री जुल्फकार निवासी नऊवाबाग घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर की सबसे व्यस्त सड़क आईटीआई रोड में विक्रम पलट गई। विक्रम सवार थरियांव थाना के बिलंदा निवासी छोटा की पत्नी गंगा देवी 40 वर्ष, पुत्र राम स्वरूप, बहू राजेश्वरी 30 वर्ष व तीन साल की नेहा घायल हो गई।
औरेया जिले के बावरपुर थाना क्षेत्र के हुकुमपुर निवासी बाबू लाल की बेटी घाटमपुर में ब्याही है। जिनका पुत्र रामजी लाल 28 वर्ष बुधवार को बहनोई के पास आया था। गुरुवार की सुबह किसी काम से फतेहपुर आ रहा था। तभी उसकी बाइक को सनगांव मोड़ के समीप एक बेकाबू टैंकर ने चपेट में ले लिया। जिससे रामजी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।उधर बेटे की घायल होने की सूचना पर देखने आ रही जयावती पत्नी बाबूलाल 45 वर्ष भी बकंधा के पास हादसे में घायल हो गई। जयावती की बाइक को पीछे से आई दूसरी बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक पलटने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के उमरिहा निवासी नीरज पुत्र जगदीश सचान 30 वर्ष व मनोज पुत्र रज्जन 35 वर्ष किसी काम से फतेहपुर आ रहे थे। जिनकी बाइक को गोपालगंज पीएचसी के सामने दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।बिंदकी कोतवाली के कमरापुर निवासी छेदीलाल पुत्र बिंदा चरन व राजपति पुत्र प्रभू 20 वर्ष थ्रेसर पलटने से दब कर घायल हो गए। ये दोनों गुरुवार की देर शाम थ्रेसर लेकर जंगल जा रहे थे तभी खेत की मेड़ पर जाकर थ्रेसर पलट गया। उधर कानपुर के ईदगाह कर्नलगंज निवासी दशरथ पुत्र श्याम लाल 25 वर्ष व यहीं के दुर्गा प्रसाद के पुत्र नीरज 23 वर्ष व हरिज 19 वर्ष भोर पहर चार बजे हादसे का शिकार हो गए।

इंसेट
पलटते बची स्कूली वैन
फतेहपुर। गुरुवार को स्कूली बच्चे लेकर जा रही मैजिक हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। मैजिक पलटते पलटते बची। इससे पूर्व चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की एक बस को सोमवार बांदा सागर मार्ग पर ढकौली जाते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया था। जिसमें आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए थे।

तीन बाइक सवार घायल
बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के गंाव बरदरा निवासी कंधई लाल का पुत्र महादेव 30 वर्ष अपनी बहन रेखा को छोड़ने उसकी ससुराल मलवां थाना क्षेत्र के भदवा गंाव गया था। वापस लौटते समय सैरपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। जिससे महादेव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणो ने घायल बाइक चालक को सीएचसी मे भर्ती कराया। इससे पूर्व नगर के मोहल्ला महाजनी गली निवासी अशोक गुप्ता गुरुवार की सुबह 8 बजे पुत्र अविरल को कुंवरपुर रोड़ स्थित स्कूल छोड़ने जा रहे थे। कोतवाली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें