फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती के बाद ही विवाद से घिर गए थे एसडीएम

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अनाज घोटाले में निलंबित बिंदकी एसडीएम बलराम सिंह यादव तहसील में तैनाती के बाद ही चर्चा में आ गए थे। फतेहपुर में सपाइयों के बीच चल रही गुटबाजी में एसडीएम भी एक हिस्सा थे। पूर्व मंत्री अचल सिंह का प्रापर्टी विवाद, कोटेदारों को निलंबित करने, बिना कार्रवाई के दोबारा कोटा बहाल करने और कुछ एक गुट के नेताओं के कहने पर प्रधानों पर बिना किसी कारण कार्रवाई करने की शिकायत मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन

बिंदकी एसडीएम को बिंदकी में तैनाती मिले आठ माह हो चुके थे। बिंदकी तहसील से पहले एसडीएम बलराम सिंह यादव रामपुर तहसील में एसडीएम थे। एसडीएम खासा चर्चा में तब आए जब पूर्व मंत्री अचल सिंह और प्रद्युम्न सिंह के बीच प्रापर्टी विवाद का मामला फंसा। आरोप है कि तत्कालीन एसपी राजेंद्र सिंह छुट्टी पर गए थे तभी एएसपी से बातचीत करके अचल सिंह पर जबरदस्ती मुकदमा लिखवा दिया गया था। जब अचल सिंह अपने प्रापर्टी विवाद का सुबूत और आरटीआई दस्तावेजों के साथ एसडीएम के पास पहुंचे तो जांच करवाने में आनाकानी की जाने लगी। बताया जा रहा है कि इस आनाकानी के पीछे सपा के दूसरे धड़े का हाथ था। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक कोटेदारों ने भी मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत कर रखी थी कि एसडीएम बलराम सिंह यादव पहले कोटे को निलंबित करते हैं और फिर ले देकर कोटा बहाल कर देते हैं। यही नहीं कुछ प्रधानों ने भी शिकायत की थी कि एक बड़े जनप्रतिनिधि के कहने पर एसडीएम अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें