बिंदकी। जिले के व्यवसायिक नगरी बिंदकी में एक माह से चरमराई बिजली व्यवस्था में सुधार के आसार नहीं दिखाई दे रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता डीएम का पत्र व अमर उजाला में छपी खबर को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन/ट्रांसमिशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आलोक कुमार से मिलकर डबल ग्रुप में विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की, लेकिन उन्हाेंने जवाब दिया कि वीवीआईपी क्षेत्रों को छोड़कर दस घंटे तक एक शिफ्ट में बिजली आपूर्ति मिलेगी। बताते चले कि गर्मी के शुरुआती दौर में ही गत एक माह से ही रोस्टर के अनुसार 10 घंटे भी नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे नागरिकों के बीच सपा सरकार के आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां बिजली आपूर्ति सिमट कर चार घंटे ही रह गई। वह भी लो बोल्टेज और बार-बार कटौती के साथ आपूर्ति मिलने से कारोबार ठप्प होने की कगार पर पहुंच गया। नगर सेे विगत दिनों एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर एमडी पावर कारर्पोरेशन को पत्र लिखवाया और गुरुवार के अंक में अमर उजाला में छपे अखबार की कटिंग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बृजेद्र शुक्ला की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुच कर पावर कारर्पोरेशन/ट्रंासमिशन के चेयरमैन से मिला। वृजेंद्र शुक्ला ने चेयरमैन से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि चेयरमैन ने साफ कहा कि डबल ग्रुप में विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा सकती। एक सप्ताह दिन में 10 घंटे और दूसरे सप्ताह रात्रि में 10 घंटे अपूर्ति दिए जाने के निर्देश है।
इंसेट-
रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं
बिंदकी। शासन की ओर से निर्धारित अवधि के अनुसार 10 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। यह बात जब गुरुवार को बिंदकी से गए प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने चैयरमैन आलोक कुमार को बताया तो उन्होंने पनकी कंट्रोल को निर्देश दिया कि नियमित रूप से एक सप्ताह प्रात: आठ से छह व दूसरे सप्ताह रात 10 से आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति नगर बिंदकी को दी जाए।