फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सड़कों पर न फूट पड़े विरोध का लावा

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जनपद की व्यवसायिक नगरी बिंदकी में विगत एक माह से रोस्टर के अनुसार भी बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण स्थानीय बाशिंदे बिलबिला उठेे हैं। आलम यह है कि किसी भी समय आक्रोश का लावा सड़कों पर फूट सकता है। बिजली आपूर्ति मात्र चार -पांच घंटे में सिमट कर रह गई है, वह भी लो वोल्टेज और बार बार रोस्टिंग के साथ। नगर में बदतर हो चुकी विद्युत व्यवस्था के कारण कल कारखाने तक में जंग लगने की स्थिति आ चुकी है। फैक्ट्रियां ही नहीं आटा चक्की, स्पेलर आदि संयंत्र बंद होने के कगार पर आ चुके हैं। बिजली आपूर्ति पर निर्भर पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है, लोग इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं।
विज्ञापन

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बृजेंद्र शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिध मंडल जिलाधिकारी कंचन वर्मा से मिला और उनसे बिंदकी नगर तहसील मुख्यालय को शहरी क्षेत्र मानकर 16 घंटे तक दो सिफ्टों में विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ के प्रबंध निर्देशक एपी मिश्रा को लिखे गए पत्र में कहा कि बिंदकी नगर के व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों, सामान्य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश व्याप्त है और लोग विद्युत आपूर्ति की मांग बिंदकी नगर/ तहसील मुख्यालय को शहरी क्षेत्र( एच0वी0-2 कैटेगरी) घोषित किये जाने की मांग कर रहे है। उन्होंने पत्र में लिखा कि बिंदकी नगर को कम से कम 12 घंटे दो शिफ्टों में पूर्वाहन 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक एवं रात्रि दस बजे से प्रात: छह बजे तक विद्युत की आपूर्ति अनवरत रूप से सुनिश्चित कराने का कष्ट करें, ताकि जन-मानस में व्याप्त आक्रोश समाप्त हो सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें