फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषणों की खरीद में बरतें सावधानी

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अरसे बाद सोने के तेजी से फिसलते बाजार भाव ने कारोबारियों से लेकर ग्राहकों तक में सनसनी मचा दी है। एक ओर जहां निवेशकों में दहशत है वहीं फिसलन ने सोने के प्रति लोगों की चाहत को और ज्यादा उद्वेलित कर दिया है। पीली धातु के बढ़ते दामों ने मझोले कद के खरीदारों को यह मानने पर मजबूर कर दिया था कि सोना खरीदना अब सपना है। लोग गहनों के शोरूमों के बाहर ही चकाचौंध देखकर संतोष कर लिया करते थे, लेकिन अब ऐसे तमाम लोगों दमित इच्छा एक बार फिर कुलाचें मार रहीं हैं। ऐसा उपभोक्ता बाजार की ओर बरबस दौड़ा जा रहा है, लेकिन जहां बात खरीददारी की है तो उसके लिए एक दुविधा बनी हुई है। बाजार किस करवट बैठेगा इसे लेकर न तो क्रेता का मन पक्का है और न ही विक्रेता का ही। सोना किसके लिए कितना सोणा साबित होगा यह तो इसको लेकर बाजार के जानकार कुछ भी भविष्यवाणी करने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीस हजारी सोना फिसलकर सत्ताइस हजार से भी नीचे आ गया है। सोने को लेकर उपभोक्ताओं में आकर्षण बढ़ रहा है। जिनके पास पैसा है वह बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन बाजार का रुख उन्हें अभी पैसा लगाने से रोक रहा है। इसके चलते जिस हिसाब से गिरावट है उसके अनुपात में खरीददारी नहीं हो रही है। खरीददारी करने वालों में ऐसे लोगों की संख्या ही बहुतायत है जिन्हें हाल फिलहाल सोने की जरूरत है ऐसे लोग गहनों में पैसा लगा रहे हैं, जिन्हें जरूरत नहीं है ऐसे लोग कीमतों में और गिरावट की उम्मीद से अभी स्थितियों का आंकलन करने में जुटे हुए हैं। उधर जिन्होंने पैसा निवेश कर रखा है उनके लिए गिरावट का दौर बेहद ही खतरनाक साबित हो रहा है। जिन्हें दोहरी चोट पड़ रही है। एक ओर दाम गिरने से पूंजी निकलना मुश्किल है वहीं दूसरी ओर सोना भी नहीं मिल पा रहा है। जैसा की सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी ने बताया कि बाजार में गिरावट के चलते बिक्री में इजाफा हुआ है, लेकिन सोने की पर्याप्त उपलब्धता न होने से बाजार प्रभावित है। बताया कि बड़ी कंपनियों ने बाजार के रुख को देखते हुए सोने की बिक्री रोक दी है। इससे सोना मिल नहीं पा रहा है। बताया कि थोड़ा बहुत स्टाक था उसके अपने जोखिम में बेचा जा रहा है। रस्तोगी ने बताया कि बाजार की स्थिति सतर्कता बरतने वाली है।
इंसेट--
महिलाओं में विशेष आकर्षण
ग्रामीण परिवेश का एक गीत है जिसके माध्यम से आभूषणों में प्रति महिलाओं की चाहत दशाई गई है। गीत के लब्बोलुआब यह है कि फसल तैयार होने पर एक ग्रामीण महिला अपने पति से झुलनी(कान में पहनने वाला आभूषण) खरीदने की जिद करती है और पति उसे तरह-तरह के बहाने बनाकर टालने की कोशिश करता है। जिस तरह सोने की कीमतों में गिरावट जारी है उसमें महिलाएं गहनों के प्रति अपने मोह को रोक नहीं पा रही हैं। कहीं प्यार से तो कहीं तकरार से पतियों पर प्रभाव बना कर अपनी इस चाहत को वह पूरा करने की कोशिश में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


इंसेट--
संभल कर करें खरीदारी
फतेहपुर। कहावत है हर पीली धातु सोना नहीं होती है। सवाल गुणवत्ता का भी है। एक आंकलन के मुताबिक खरीददारी करने वाले पचासी फीसदी ग्राहकों को यह नहीं पता होता है कि वह जो सामान खरीद रहे हैं उसकी गुणवत्ता का मानक क्या है। ऐसे ग्राहक महज भरोसे पर ही अपना पैसा लगाते हैं। वह उन दुकानों से सामान खरीदते हैं जिनसे वह अर्से से जुड़े हैं। ग्राहक यह मानकर चलते हैं कि जान पहचान होने है तो दुकानदार सही चीज ही देगा। लेकिन जिस तरह बाजार बिगड़ा हुआ है उसमें यह भरोसा भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें