फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट दूर न हुआ तो 27 से आंदोलन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगलवार को बहुआ, असोथर तथा गाजीपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली समस्या के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बिजली संकट दूर होने पर 27 नवंबर से आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के टिकरी,बकरी, बावनतारा, गाजीपुर आदि गांवों के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया उन्हें औगासी फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन औगासी फीडर से असोथर को बिजली मुहैया कराने की वजह से क्षेत्र को बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया असोथर की ओसीबी मशीन एक वर्ष से फुंकी है। बिजली न मिलने से खेत में खड़ी फसल सूख रहीं हैं और रबी की बुवाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया समस्या की अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी अभी तक इसका हल नहीं निकला है। ग्रामीणों ने आगाह किया यदि 26 नवंबर तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है तो 27 नवंबर से क्षेत्रीय लोग आंदोलन शुरू करेंगे। बबलू सिंह, फारुख खां, रामगोपाल, दिवाकर सिंह, मोतीलाल, लाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बरदानीलाल, राकेश तिवारी, तीरथराज, नीरज दुबे, रामप्रकाश, राममिलन कुशवाहा, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें