फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीसागर गांव में नहीं मनाया दीवाली

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रानीसागर मजरे नंदापुर गांव में पुलिस अभिरक्षा में वृद्ध क ी मौत से दहशत का माहौल है। दीवाली पर गांव में न तो दीपक चलाए गए और न ही आतिशबाजी दागी गई। उधर, साल भर पहले बिजली करंट से मरे एक मजदूर के शव को पैर से मारने के आरोपी दरोगा की नियुक्ति होने से गांव दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने ग्रामीणों की आवाज कुचलने के लिए ऐसे दरोगा की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

रानीसागर मजरे नंदापुर गांव में 12 नवंबर की रात दरवाजे पर सो रहे रामपाल नामक वृद्ध को घसीट लाई थी। रास्ते में जमकर मापीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस शव रास्ते में फेंककर चली आई थी। वृद्ध की मौत होने से ग्रामीणों ग्रामीणों ने चौकी में तोड़फोड़ और जमकर बवाल किया था। इस मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर तथा सभी सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबित कर दिया था। रानीसागर गांव में अभी तक दहशत के साथ मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें