फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेम प्लेट में लिखा हो डाक्टर का फोन नंबर

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी/फतेहपुर। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के संभावित दौरे को लेकर सीएमओ ने सोमवार बिंदकी सीएचसी का दौरा किया। पूरी सीएचसी खंगालने के साथ चल रहे निर्माण कार्य का हाल लिया। साथ ही ठेकेदार से तय समय में निर्माण पूरा करने को कहा। इस बीच सीएमओ ने डाक्टरों की नेम प्लेट में उनके मोबाइल नंबर भी दर्ज होने के निर्देश दिए। साथ ही नेत्र परीक्षक की नेम प्लेट में डाक्टर लिखा होने पर चेतावनी दी। सीएमओ राजेश मोहन श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह दस बजे सीएचसी में कदम रखा। सीएचसी में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के साथ ही काम में तेजी लाने की चेतावनी दी। इमरजेंसी रूम, वार्ड, ओपीडी का हाल लेने के बाद उन्होंने लेबर रूम आदि पर भी निगाह दौड़ाई। जो खटका उसके लिए चिकित्साधीक्षक डा. रामऔतार को आगाह किया। इसके अलावा ओपीडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाक्टर की नेम प्लेट में उनका मोबाइल नंबर भी अंकित कराने की बात कही। कहा इससे अगर डाक्टर नहीं होगें तो मरीज अथवा उसका तीमारदार उनकी जानकारी तो पा लेगा। सीएमओ के दौरे पर नेत्र परीक्षक मोहित कुमार फंस गए। उनकी नेम प्लेट में डाक्टर लिखा था जिस पर कड़ा एतराज जताया। और इसे साफ कराने की हिदायत दे डाली।
विज्ञापन

इंसेट
चिकित्सकों की संख्या बढ़ी
बिंदकी। सीएचसी में अब डाक्टर की कमी नहीं खलेगी। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान मांग पर तीन चिकित्सक अटैच करने का फरमान जारी कर दिया। जो चिकित्सक तीन-तीन दिन सेवाएं देगें। इनके नाम क्रमश: जाफरगंज अस्पताल की डा. दिव्या, बारा अस्पताल के डा. संतोष कुमार व आलमगंज अस्पताल के डा. अमरजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें