फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर अस्पताल में कम हुई मरीजों की भीड़

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर अस्पताल में मरीजों की आमद कम हो गई है। सोमवार को ओपीडी में मारामारी देखने को नहीं मिली। वार्ड भरे नहीं थे। जो थे उनके तीमारदार घर चलने की तैयारियों में जूटे थे। ऐसे स्टाफ भी सुकून में था।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए मरीजों ने मर्ज के दर्द से समझौता करने करना शुरू कर दिया। जिसका असर सोमवार को ओपीडी में सारा समय देखने को मिला। जबकि सोमवार को अस्पताल में अच्छी तादाद में मरीजों का आना होता है। कई चैंबर में ताला बंद होेने के बावजूद मरीजों में नब्ज थमाने को लेकर गहमागहमी देखने को नहीं मिली। ओपीडी शांत चलती रहंी। उधर मरीजों का ऐसे में वार्ड मेें भी जमघट न के बराबर देखने को मिला। पुरुष वार्ड मेें 28 मरीज, महिला वार्ड में 13 व बच्चा वार्ड में 4 मरीज भर्ती मिले। सीएमएस डा. यतींद्र कुमार कहते है त्यौहार के दौरान मरीज कम हो जाते हैं। कहा दीपावली के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। जिसके लिए अस्पताल एलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें