फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

928 महिला शिक्षामित्रों को शिक्षक की नौकरी के लिए स्कूल आवंटित

Thu, 30 Apr 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे बैच की 928 महिला शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर स्कूलों का आवंटन कर दिया गया। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में महिला शिक्षामित्रों को रिक्त स्कूलों की सूची देकर पसंदीदा स्कूल का चयन करने का अवसर प्रदान किया गया। उधर, चयन प्रस्ताव और शैक्षिक अभिलेखों में भिन्नता वाली 110 महिला शिक्षामित्रों को गुरुवार को दोपहर 12 बजे डायट में बुलाया गया है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार के आदेश पर सुबह 10 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्थानांतरित बीएसए ओपी त्रिपाठी की देखरेख में स्कूल आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। सोमवार की रात 12 बजे तक 571 शिक्षामित्रों को स्कूल आवंटन हुआ था। इसके बाद आवंटन प्रक्रिया रोक दी गई थी। शाम 6 बजे तक चली स्कूल आवंटन प्रक्रिया में महिला शिक्षामित्रों ने पंसदीदा स्कूलों का चयन किया। पुरुष शिक्षामित्रों को स्कूलों का आवंटन रोस्टर के तहत किया जाना है। उधर, 110 महिला शिक्षामित्रों के चयन प्रस्ताव और शैक्षिक अभिलेखों में भिन्नता के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किया था। चयन समिति ने इन सभी शिक्षामित्रों के स्पष्टीकरण की गहनता से छानबीन की और संतुष्ट होने पर उन्हें दोपहर 12 बजे के बाद डायट बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें