फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की जहर खाने से मौत, बुआ पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप

Thu, 30 Apr 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात आने के  चौबीस घंटे पहले युवती की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका की मां ने अपनी ननद पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पछली मजरे चितिसापुर गांव में नवरंग सिंह की पुत्री सुधा देवी (18) की शादी तय हो चुकी थी। बुधवार शाम जयसिंह का पुरवा थाना थरियांव से बारात आनी थी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां निर्मला ने बताया कि वह मंगलवार की शाम बेटी के साज सामान के लिए श्रंगारदानी लेने मवई गई थी। मवई से लौटकर आई तो उसने बेटी को बेसुध हालत में पड़ा पाया। उसने बेटी से पूछताछ की तो पता चला कि वह पड़ोस में रहने वाली बुआ ज्ञानमती के घर गई थी। उसको बुआ ने चावल, मट्ठा खिलाया था। उसमें ही कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें