अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अधिशासी अभियंता आरएन सिंह के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से किसान को मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है। बुआई के बाद जब फसल हरी-भरी होने लगती है, तभी बिजली की किल्लत शुरू हो जाती है। सिंचाई के अभाव में फसलें बर्बाद हो रही हैं। बताया कि धान की फसल की सिंचाई करने का समय है।
पहले तो बिजली नहीं मिलती है, जब मिलती है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि नलकूप की मोटरें नहीं चल पातीं। किसानों ने अधिशासी अभियंता आरएन सिंह को ज्ञापन भी दिया।
अजीत कुमार, मोहित, जसवंत, फूलसिंह, संतोष कुमार, भोला, इंद्रपाल, दिनेश कुमार, राजू, रामसजीवन, सुरेंद्र सिंह, बबलू, महेंद्र सिंह, रामसिंह, रज्जू पांडेय, शशि कुमार पांडेय, राधेश्याम यादव भी शामिल रहे।