फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 88 लाख रुपये से बदलेगा मंडी समिति का चेहरा

विज्ञापन
फोटो-21-मंत्री समिति में निर्माण कार्य का शिलान्यास करते अयाह शाह विधायक। संवाद
विज्ञापन
असोथर। नगर पंचायत स्थित मंडी समिति में 88 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू होगा। शनिवार को इसका शिलान्यास अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विकास गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

निर्माण में पुराने की मरम्मत के साथ नए टिन शेड, नाली निर्माण, सुरक्षा के लिए दीवार और सड़क निर्माण शामिल है। व्यापारियों और किसानों ने मंडी में तौल कांटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। किसान नेता शिव प्रताप सिंह ने चार नए कांटे लगाने की अपील की ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो और उचित मूल्य मिल सके।
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ एसएमआई कटौती कर रहे हैं और उनके धान की बजाय व्यापारियों के धान की तौल हो रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, गौरव सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष राम महेश, चंद्र प्रकाश निषाद, प्रकाश गुप्ता और आशुतोष विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें