फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के साथ जिले से हो सकती है 870 शिक्षकों की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुराने साल के साथ जिले से 870 शिक्षकों की विदाई हो सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करके शासन को पत्रावली भेज दी है। बुधवार को शासन से स्थानांतरण सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में नौ हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें 60 प्रतिशत शिक्षक गैर जिलों के रहने वाले हैं। इनमें पांच साल से अधिक नौकरी कर चुके 972 शिक्षकों ने अंतर जनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया था।
इनमें से 870 शिक्षक तबादले के लिए पात्र पाए गए हैं। काउंसलिंग करके इनकी पत्रावलियां शासन को भेजी जा चुकी हैं। साल के अंत तक इनके तबादला आदेश जारी करने के निर्देश हैं, लेकिन अभी तक शासन ने इनकी सूची जारी नहीं की है।
विज्ञापन

बुधवार को सूची जारी हो सकती है, क्योंकि 31 दिसंबर को इन सभी शिक्षकों को आदेश जारी करने के निर्देश हैं। ऐसे में साफ है कि पुराने साल के साथ इन शिक्षकों की भी जिले से विदाई हो सकती है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिले स्तर से स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्थानांतरण सूची शासन से जारी होनी है। सूची जारी होते ही आदेश बनाने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। समय से सूची जारी होने पर तय तिथि तक हर हालत में आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें