फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 25 करोड़ से दुरुस्त होंगे 83 राजकीय नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सिंचाई के संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से खराब पड़े 83 राजकीय नलकूपों के दिन शीघ्र ही बहुरने वाले हैं। असफल राजकीय नलकूप के पुनर्निर्माण व आधुनिकीकरण परियोजना के तहत खराब पड़े राजकीय को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के आठ विकास खंड के 83 राजकीय नलकूपों को रिबोर किया जाएगा। संबंधित नलकूपों को दुरुस्त करने के लिए शासन से 25 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। रिबोर कराने के लिए प्रयागराज के नलकूप निर्माण खंड को जिम्मेदारी दी गई है। इससे करीब पांच हजार हेक्टेयर में फसलों की सिंचाई हो सकेगी, जिससे किसानों को फायदा होगा।
बता दें जिले में 640 राजकीय नलकूप लगे हैं, जिसमें 21 परित्याग कर दिए गए हैं यानि अब 21 स्थानों पर सिंचाई के लिए किसानों को नलकूप की जरूरत नहीं है। 83 नलकूपों की बोरिंग फेल है, जो कई साल से बंद हैं। इस तरह से कुल 536 ट्यूबवेल ही संचालित हैं। नलकूप खंड से 83 ट्यूबवेलों को बोरिंग कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इनसेट
इन ब्लाक क्षेत्र में लगेंगे सरकारी ट्यूबवेल
विजयीपुर, धाता, ऐरायां, हथगाम, धाता, तेलियानी, भिटौरा, देवमई
21 ट्यूबवेल तकनीकी व बिजली खराबी से भी बंद

किसानों की फसलों की सिंचाई करने के लिए जिले में 536 सरकारी ट्यूबवेल चल रहे हैं। इसमें वर्तमान में 21 नलकूप तकनीकी व बिजली खराबी से बंद हैं। इस तरह से वर्तमान में कुल 515 ट्यूबवेल ही किसानों की सिंचाई का साधन हैं। अभी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की जरूरत है। नलकूप न चलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।

वर्जन
बोरिंग फेल होने से बंद पड़े 83 राजकीय नलकूपों का रिबोर कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। रिबोर कराने के लिए प्रयागराज की नलकूप निर्माण खंड को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही बोरिंग का काम शुरू हो जाएगा। - प्रशांत सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें