फतेहपुर। वंदे भारत टी-18 की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को प्रेमपुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के समय ट्रैक के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की है।
दिल्ली से बनारस को जाने वाली वंदे भारत टी-18 ट्रेन में लगातार पत्थर फेंकने की घटना को लेकर आरपीएफ अलर्ट हो गया है। स्टेशन के आसपास ट्रैक किनारे टहलने वाले लोगों पर निगरानी की जा रही है। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत टी-18 ट्रेन आने के समय ही यह लोग ट्रैक किनारे खड़े हो गए थे। जो महराजपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बृजेश कुमार, नरवल थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी शिवबालक और महराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी आशुतोष उत्तम ट्रेन को देख कर ट्रैक के पास आ गए थे। तभी तीनों को गिरफ्तार किया गया है।