फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन बिजली काटी, जोड़ा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली पर्व में ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे डीजे व फिल्मी गीतों की धुन में त्योहार मनाने वाले लोगों की होली फीकी रही। लोगों की सूचना के बाद भी उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बिजली के फाल्ट को सही नहीं किया।
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन आसपास से गुजरी हाईटेंशन लाइन को उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बुधवार को काट दिया था। दूसरे दिन होली पर्व पर गुरुवार को भी सही करना मुनासिब नहीं समझा। थरियांव उपकेंद्र के मलांव, मंडासरांय, शिवपुर गांव की बिजली सप्लाई बंद रही। मलांव प्रधान शैलेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि होलिका दहन के पहले उपकेंद्र की टीम गांव में आकर हाईटेंशन लाइन काट दी थी। गांव के कुछ युवकों ने डीजे से होली मनाने की तैयारी बनाई थी, लेकिन बिजली नहीं जोड़ी गई। तब लोगों ने रंग, गुलाल से ही होली मनाई। मंडासराय गांव के कल्लू सिंह ने बताया कि होली में बिजली न रहने से त्योहार फीका रहा। उपकेंद्र के जो लाइन मैन हैं, उनके पास फोन लगाया तो मोबाइल बंद रहा। बात नहीं हो सकी। शुक्रवार को दोपहर में बिजली सप्लाई शुरू हुई। सहायक अभियंता जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि जहां पर होलिका के पास से हाईटेंशन लाइन निकली हुई थी। वहां पर किसी प्रकार का हादसा न हो। इसके लिए लाइन काट दी गई थी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें