खागा। नगर के बस स्टेशन पर सड़क किनारे पीपल के पेड़ मे हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आने से पास के मकान के बिजली के समान जल गए। कई लोगों को करंट के झटके लगे। तुरंत आपूर्ति बंद करा दी गई। बड़ा
हादसा होने से बच गया। बता दें कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पीपल के पेड़ से बिल्कुल पास से गई हाईटेंशन लाइन की तार डालों मे छू गई। जिससे पेड़ मे करंट आ गया। बगल में रहने वाले पियूष सिंह के घरेलू
कनेक्षन मे भी करंट आ गया। जिससे फ्रिज पंखा, एलईडी बल्ब जल गए। बगल के मकान मे करंट आ गया। परिवार के राहुल समेत तीन लोगों की भी करंट के झटके लगे। तत्काल फोन से आपूर्ति बंद कराई गई। बिजली कर्मियों ने आकर तारों को ठीक किया।
पीपल के पेड़ में उतरा करंट
कई लोगों को लगे झटके, घरों में उपकरण जले
अमर उजाला ब्यूरो