फतेहपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले के किसानों को अभी तक वर्ष 2017 की रबी फसल का बीमा क्लेम नहीं मिला है। वह इसके लिए परेशान हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट गांधी सभागार में सीडीओ चांदनी सिंह के सामने यह तथ्य उजागर हुआ। उन्होंने तुरंत सभी के क्लेम खातों में भेजने के निर्देश मातहतों को दिए।
सीडीओ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि वर्ष 2017 के खरीफ की फसल में 4166 किसानों को क्लेम दिया गया है। इसमें बीमा कंपनी ने 234.88 लाख रुपये का बैंक के माध्यम से किसानों को भुगतान किया है। वर्ष 2017 के रबी की फसल के नुकसान का क्लेम
अभी तक नहीं दिया गया है। जल्द ही सभी किसानों के खाता में धनराशि भेज दी जाएगी। सीडीओ ने इसे एक हफ्ते के अंदर भेजने के लिए कहा। साथ ही बीमा कंपनी को निर्देश दिया कि खरीफ में दिए गए क्लेम की ग्रामवार सूची उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार करें। 31 जुलाई तक फसल बीमा का प्रीमियम
जमा किया जाएगा। किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर प्रीमियम जमा कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रराज सिंह, लीड बैंक मैनेजर एसएस तोमर, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस प्रतिनिधि राजीव रंजन भी रहे।
किसानों को रबी की 2017 का क्लेम नहीं मिला
3- कलक्ट्रेट गांधी सभागार में फसल बीमा योजना की समीक्षा करती सीडीओ
किसानों को रबी की 2017 का क्लेम नहीं मिला
- सीडीओ की समीक्षा में हुआ उजागर
- तुरंत खाते में रकम भेजने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो