फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषियंत्रों में छूट लेने के लिए कराएं पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन एवं सब मिशन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना से कृषि यंत्रों की खरीद में किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कृषियंत्र खरीदना होगा।

नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना से मल्टीकॉप कृषि यंत्र में 15000 रुपये तक का 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसी प्रकार जीरो ट्रिल मल्टीक्राप प्लांटर, चिजलर, रिजफरो प्लांटर, ट्रैक्टर माउंटेड स्पेयर, स्प्रिंकलर सेट, मोबाइल रेन गन में 50 फीसदी अनुदान है। एचडीपीई सिंचाई पाइप में पीवीसी पाइप, एचडीपीई पाइप में 50 फीसदी अनुदान की योजना है। मिनी दाल मिल में 40 हजार रुपये, तिरपाल में 50 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना से चैप कटर, हैंड विनाइंग फैन, हैप्पी सीडर, पावर आपरेटेड चैप कटर, रीपर, पावर टिलर, रीपर कंबाइंड और स्ट्रा रीपर कृषियंत्र में 50 फीसदी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसानों के मोबाइल पर चयनित होने का मैसेज आएगा। चयनित होने के बाद की तारीख में कृषियंत्र खरीदने वाले किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें