फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह हजार परीक्षार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कक्षा छह में सौ सीटों पर प्रवेश के लिए 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नगर और तेलियानी ब्लाक क्षेत्र के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 10 फरवरी को दोपहर की पाली में होगी। सर्वाधिक परीक्षार्थी मलवां ब्लाक क्षेत्र के हैं। इनके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मलवां ब्लाक क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज, सर्वोदय बालिका इंटर कालेज, स्व. हरवंश सिंह इंटर कालेज रेवाड़ी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लंका रोड बिंदकी को बनाया गया है। खजुहा ब्लाक क्षेत्र में पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा, जानकी इंटर कालेज बकेवर व नगर पालिका इंटर कालेज बिंदकी के केंद्र हैं।
विज्ञापन


अमौली ब्लाक क्षेत्र में बल्देव गिरि पाठशाला इंटर कालेज अमौली व बद्री प्रसाद दुलीचंद्र उमराव इंटर कालेज अमौली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। देवमई ब्लाक क्षेत्र में आदर्श इंटर कालेज जहानाबाद व गांधी स्मारक लाला गया प्रसाद इंटर कालेज कोड़ा जहानाबाद को बनाया गया है। भिटौरा ब्लाक क्षेत्र में एचएनबी इंटर कालेज हुसैनगंज, पीसीपी हुसैनगंज व एएस इंटर कालेज फतेहपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

हंसवा ब्लाक क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए भानुमती इंटर कालेज थरियांव व आदर्श इंटर कालेज बहरामपुर तथा असोथर ब्लाक क्षेत्र में जनता इंटर कालेज को गाजीपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

बहुआ ब्लाक में इंटर कालेज बहुआ, ऐरायां ब्लाक में आशा सिंह बालिका इंटर कालेज खागा, विजयीपुर ब्लाक में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर खागा, हथगाम ब्लाक क्षेत्र में जनहितकारी इंटर कालेज खागा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा, धाता ब्लाक में शुकदेव इंटर कालेज खागा तथा बिंदकी नगर क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


नवोदय प्रधानाचार्य एसके पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई हैं। परीक्षा तिथि को हर केंद्र में उनके स्कूल का एक शिक्षक पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहेगा। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र से साथ लेकर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें