राष्ट्रीय सवर्ण एकता परिषद का सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय सवर्ण एकता परिषद का नव वर्ष मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन आईटीआई रोड स्थित एक गार्डेन में रविवार को हुआ। विभिन्न क्षेत्र में सेवाएं दे रहे 14 लोगों को सम्मानित किया गया। परिषद ने सवर्ण एका पर जोर देते हुए जल्द जिले स्तर पर एक बड़ा सवर्ण सम्मेलन कराने का ऐलान किया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज सिंह ने नए साल की बधाई देते हुए सवर्णों को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन गांव से लेकर जिलास्तर पर सवर्णों को एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास कर रहा है। महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव ने प्रदेश स्तर पर संगठन को विस्तार देने की बात कही।
सम्मान समारोह में रिटायर्ड डीएसपी यशवंत सिंह, ई. वीएम सिंह, अधिवक्ता केएन अग्निहोत्री, आफताब अहमद, ई. अशोक श्रीवास्तव, एडवोकेट समीर सहाय, संजय तिवारी पप्पू, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट संतोष कुमारी शुक्ला, मनोरमा शुक्ला, राम स्वरूप गुप्ता, रणविजय सिंह, प्रदीप गर्ग व श्रीराम गुप्ता को शाल भेंट किया गया। इस मौके पर सूरज पाल सिंह, सईदुल हसन नकवी, हयात अहमद, शिवाकांत दीक्षित, अमित तिवारी, मणि प्रकाश दुबे मौजूद रहे।