फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पंचायत हथगाम परिसर में रविवार को शासन की चार योजनाओं का कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने शिलान्यास किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है।

राज्यमंत्री ने चार लाख 31 हजार के बजट से नाली रोड, दस लाख 43 हजार से इंटर लाकिंग, 37 लाख से प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा और तीन लाख 75 हजार से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि खुद को स्वच्छ रखें और वातावरण को भी स्वच्छ रखें। यह भी कहा कि सभी लोग घर में गाय और बाहर एक नीम का पेड़ जरूर रखें।
विज्ञापन


बताया कि कौशांबी को जोड़ने वाले हुसैनगंज और अलीपुर जीता मार्ग के निर्माण के लिए शासन से 165 करोड़ के बजट की हरी झंडी मिल गई है। बीस करोड़ रुपये भेजा भी जा चुका है। नहर की सफाई, बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। सभी कार्य मानक के अनुसार किए जाएंगे।
विज्ञापन


बताया कि गंगा घाट नौबस्ता पर जल्द पुल बनेगा, जिससे लखनऊ और रायबरेली पहुंचना आसान होगा। अध्यक्षता राम सूरज द्विवेदी और संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष गनेशी लाल साहू ने किया। एसडीएम अमित भट्ट, अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र, संतोष नेता, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, अनिल शुक्ला, मनोज सिंह, गुलशन लोधी, देव शरन द्विवेदी भी मौजूद रहे।

फोटो- 27 नगर पंचायत हथगाम में योजनाओं का शिलान्यास करते राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी।
राज्यमंत्री ने किया चार योजनाओं का शिलान्यास
बोले, जल्द बनेगा नौबस्ता में गंगा पर जल्द बनेगा पुल
हुसैनगंज-कौशांबी मार्ग के लिए 165 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें