फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भैयादूज पर बहन से लंबी उम्र का आशीर्वाद लेकर लौट रहे एक भाई की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल है।

गाजीपुर थाने के मदरियापुर गांव निवासी रमेश चंद्र का बेटा अनुज (20) छोटे भाई सनुज कुमार (17) के साथ बहन अर्चना के घर शाह कस्बे में भैयादूज का टीका लगवाने गया था। दोनों शनिवार की देर शाम घर लौट रहे थे।

बांदा-टाडा हाईवे पर मलवां थाना के कटका मोड़ के पास इनकी बाइक में बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक से उछलकर जा गिरे। बाइक चला रहा अनुज हेलमेट लगाए थे, इस कारण उनकी जान बच गई। पीछे बैठे छोटे भाई सनुज के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर लिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में सनुज की सांसे थम गईं। परिजन शव लेकर घर लौट आए। परिजनों ने रविवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत से मां मंजू देवी बदहवास हो गईं। पिता रमेश चंद्र मजदूरी करते हैं। सनुज कक्षा 11 का छात्र था। बड़ा भाई अनुज सैलून की दुकान में नौकरी करता है। दो बहनों में बड़ी अर्चना की शादी हो चुकी है। सनुज से एक छोटा भाई शिवम है।

पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत
भाई घायल, भैयादूज पर बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें