फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अफवाह ने उड़ा दी दावेदारों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका सदर सीट का आरक्षण अनुसूचित जाति हो जाने की अफवाह ने शनिवार को दावेदारों की नींद उड़ा दी। अचानक प्रचार बंद हो गया और सूचना की पुष्टि के लिए अफसरों और मीडिया से जुड़े लोगों के फोन घनघनाने लगे। डीएम की ओर से आधिकारिक पुष्टि न होने के बाद भी दावेदारों की सांस रविवार सुबह तक अटकी रही। दूसरी ओर आरक्षण बदल जाने की खुशी में अनुसूचित जाति के दो नए दावेदारों ने तो बाकायदा सोशल साइट्स पर रातोंरात प्रचार भी शुरू कर दिया।

शनिवार की रात अचानक सोशल मीडिया सहित कुछ चैनलों पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के नाम से आरक्षण में रद्दोबदल की सूचना चलने लगी। इसमें सदर नगर पालिका सीट को अनुसूचित जाति के कोटे में आरक्षित होना बताया गया। यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद अखबार के दफ्तरों के फोन घनघनाने लगे। कई पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व से लेकर प्रशासन के आला अफसरों को फोन मिलाकर हकीकत जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे दावेदारों को तो जैसे सांप सूंघ गया। चुनाव प्रचार जहां-तहां ठहर गया। रात जैसे-तैसे गुजरी। अध्यक्ष पद की दावेदार महिलाएं भी पुरुषों के चेहरों को भांपकर उदासीन हुईं। लिहाजा कई महिलाआें ने जनसंपर्क बीच में ही रोक दिया। उधर, अनुसूचित जाति के दो दावेदारों ने तो सोशल साइट्स पर प्रचार भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में डीएम कुमार प्रशांत का कहना था कि अभी तक प्रशासन के पास ऐसा न तो कोई पत्र आया है और न ही फोन पर कुछ गया है। अगर ऐसा होता तो मेल या फैक्स आ गया होता। इस वजह से यह खबर फिलहाल अफवाह ही है।

अफवाह ने उड़ा दी दावेदारों की नींद
नगर पालिका का आरक्षण बदल जाने का मामला
अचानक प्रचार हुआ बंद, खूब घनघनाए फोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें