फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने थाने में रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शौच के लिए रविवार तड़के घर से निकली युवती और उसके प्रेमी ने नाटकीय अंदाज में विवाह कर लिया। यह सुनकर परिजन और गांव वाले भी हैरान हो गए। मामला थाने पहुंचा तो युवती ने पुलिस की मौजूदगी में युवक के गले में थाना परिसर स्थिति शिव मंदिर में वर माला पहनाई। इस शादी के गवाह पुलिस कर्मी रहे। यह बात अलग है कि युवती का पिता आरोपी युवक के खिलाफ पहले कार्रवाई की मांग कर रहा था।

युवती फूलमती (20) थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी रामसुमेर की बेटी है। बकौल राम सुमेर तड़के चार बजे फूलमती शौच की बात कहकर जंगल के लिए निकली। वह भी पीछे-पीछे चल दिया। जंगल में फूलकली को मुसईपुर गांव के दयाराम का बेटा अनिल मिल गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। सभी बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पहुंचा तो दो युवक भाग निकले। अनिल और फूलकली बात करते रहे। पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। लड़के और लड़की के बालिग होने पर पुलिस ने भी दोनों को विवाह करने की इजाजत दे दी। हिंदू रीति रिवाज से सुबह 11 बजे दोनों ने विवाह कर लिया। इस मौैके पर रामचंद्र, गीता बाल्मीकि सहित गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

33 - थरियांव थाने के शिव मंदिर में विवाह करते युवक और युवती।
युवती ने थाने में प्रेमी के साथ रचाई शादी
परिजन और गांव के लोग भी हुए हैरान
थाने के शिवमंदिर में दोनों ने किया विवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें