फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खागा में आग से 80 बीघे गेहूं की फसल राख

Tue, 11 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
गोपालपुर गांव में आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धाता/खागा। थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में तार की निकली चिंगारी से करीब 80 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद भी दमकल टीम नहीं पहुंची। जिससे किसानों में नाराजगी रही। गेापालपुर भुरचुनी गांव के बीच इंद्रजीत सिंह के खेत से निकली एचटी लाइन की चिंगारी से फसल जलकर राख हो गई। इंद्रजीत सिंह का तीन बीघा, सत्येंद्र सिंह का 18 बीघा, देवराज का तीन बीघा, लखन सिंह का तीन बीघा, कामता का दो, छेदीलाल का तीन, शिवप्रताप का छह, शिव सिंह का पांच, प्रेमनारायण का पांच, जयनारायण का चार, अमर सिंह का दो, सत्यदेव का चार, महेंद्र सिंह का तीन बीघा समेत 70 बीघे गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। राहत की बात रही कि पास से निकली निचली रामगंगा माइनर नहर की खाई आने से आग उसी जगह पर आग की लपटें ठहर गईं। नहर होने से करीब पांच सौ बीघे फसल किसानों की जलने से बच गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार तुलसीपुर गांव में महुए के पत्तों से से आग लगाने से किशुन निषाद के घर में आग लग गई। जिससे पड़ोसी भोला, अंबर, अंबोल, इंद्रपाल, चिनकुन के घर जल गए। जिसमें करीब सात लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने अपना सामान खुले मैदान में रखा है। मौके पर एसडीएम अवनीश राय, एसओ धर्मेंद्र सिंह, राजस्व टीम भी नुकसान का जायजा लिया। अजरौली पल्लावां गांव किनारे पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई जिसमें ग्रामीणों ने आग बुझा दी। इससे नुकसान होने से बच गया। दमकल टीम भी मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोदौरा गांव में रामप्रसाद के दो बीघे, बाबूलाल का दो बिस्वा और 50 बीघे बाग में आग लगने से फलदार वृक्ष जल गए। इसी प्रकार व्योंटी गांव में आग से किसान शिवचंद्र की एक बीघे गेहूं की फसल जल गई। खखरेरू प्रतिनिधि के अनुसार आलमपुर गेरिया गांव के तरवाहार में तार शार्ट सर्किट से देवनाथ का एक बीघा, धूनी गुप्ता का एक बीघा और उदयभान का एक बीघा जलकर राख हो गया। हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार शिवबहादुर सिंह इंटर कालेज के पास दो बीघे गेहूं की फसल जल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें