फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फातिया पढ़ने का वीडीयो बनाने में मारपीट 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली और जाफरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात मारपीट घटनाएं हुई। घटनाओं में 11 लोग घायल हुए। पुलिस ने मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

जाफगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में फातिया पढ़ने के दौरान वीडियो बनाने को विवाद में हुई। पक्षों के बीच मारपीट में रईस खान (30), वसीम खान (40), अब्दुल बशीर की पत्नी साकरा खान(60), अब्दुल बशीर खान (65), नदीम खान (17), वकील खान (30), इकराम (53), जान मोहम्मद (30) घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
इधर, कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के इब्राहिम खान का पुत्र गुफरान (15), नादिर खान का पुत्र निहाल खान (35), शाहिद खान का पुत्र साजिद खान (14) घायल हुए। घायल पक्ष ने बताया कि आठ दिन पहले अहमद अली और निहाल खान के बीच तालाब में मछली पकड़ने पर विवाद हुआ था। विवाद के चलते अहमद अली पक्ष के कई लोगों ने घेरकर तीनों की पिटाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें