सहिली। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में सिंह भवानी जी मंदिर कमेटी के चढ़ावे की रकम चोरी हो गई। चोरी गए रुपये करीब 79 हजार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
गांव निवासी अखिलेश ओमर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं और उनकी गांव में किराने की दुकान भी है जहां मंदिर का चढ़ावा रखा जाता था। उन्होंने बताया कि सुबह चोरी की जानकारी हुई।
चोर छत के रास्ते सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे और वहां रखी गोलक से 75 हजार रुपये तथा दुकान की बिक्री के चार हजार रुपये चोरी कर ले गए। साथ ही रजिस्टर और अन्य सामान भी उठा ले गए। डायल 112 की सूचना पर जोनिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रमोद राव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।