फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर के दम पर नारी बन रही अपराजिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तत्वावधान में एमटी एजुकेयर कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने छात्राओं को कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने करियर पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

केंद्र में प्रशिक्षक प्रगति ने कहा कि नारी यदि अपने हुनर के दम पर अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो तो उसकी पुरुष निर्भरता का प्रभाव कम होगा और समाज में उसका योगदान और अधिक सुनिश्चित होगा। सबसे पहले नारी को अपने अधिकारों को जानना होगा। तभी नारी सशक्तीकरण का नारा बुलंद होगा। काउंसलर दीप संध्या शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए यह तभी संभव है जब औरते जागरूक होंगी और अपने अधिकारों को समझेगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जो समय मिला है उसमे वह अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि यह समय फिर दोबारा नहीं मिलने वाला है। शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी है। केंद्र प्रमुख श्रेय शुक्ला ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूक किया। कहा कि आत्म रक्षा का गुर प्रत्येक छात्रा को आना चाहिए। उन्होंने 1090 या और डायल 100 के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को शपथ पत्र भरवाए गए। इस मौके पर आकांक्षा वर्मा, श्रृष्टि सिंह, प्रियंका सिंह, प्रीती, अनामिका, सौम्या श्रीवास्तव, दीपाक्षी, रोशनी बेगम, गजाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें