फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गलती से सीखें और भरें सफलता की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर उजाला के महाअभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को हुई संगोष्ठी में छात्राओं को सफलता का मूलमंत्र दिया गया। ‘अपनी गलती से लें सीख’ विषय पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रयास में गलती होना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन हमें गलती के दोहराव से बचना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को चंद्रा बालिका इंटर कालेज पीरनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजन में बतौर अतिथि समाजसेवी नीता गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी गलती से सीख लेनी चाहिए। जीवन में जब गलती करेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। गल्तियों से सीखना चाहिए लेकिन वह गलती फिर दोबारा नहीं करनी चाहिए। कहा कि नारी सशक्त तभी होगी जब वह अपने अधिकारों को समझेगी और जागरूक होगी। गरीबों

के लिए संचालित रोटी घर संस्था की प्रमुख स्मिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए यह तभी संभव है जब औरते जागरुक होंगी और अपने अधिकारों को समझेगी। शिक्षा हासिल करने के बाद उसका सद् उपयोग तभी होगा जब समाज सेवा करेंगी। भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला इकाई की अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण को लेकर सरकार जो कदम उठा रही है उसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। नारी सशक्तीकरण का नारा तभी सफल होगा जब खासकर ग्रामीणांचलों की महिलाएं अपने अधिकारों को समझेंगी। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य प्रीती गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ें और सफलता हासिल करें। अपना लक्ष्य निर्धारित कर कॅरियर पर पूरा ध्यान केंद्रीत करते हुए आगे बढ़ें। शिक्षिका आशा पांडेय ने कहा कि अपना पसंदीदा विषय चुने और उस पर मजबूत पकड़ बनाए। उन्होंने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स समझाएं। बताया कि यदि कहीं अपने आपको असुरक्षित महसूस करें तो 1090 या फिर डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दें। इसके बाद छात्राओं को शपथ पत्र भरवाए गए। इस मौके पर निहारिका गुप्ता, निकिता सोनी, कल्पना, श्रेया साहू, उमरा, अलीसा, गुनगुन सिंह मौर्या ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - 11- अपराजिता 100 मिलियन स्माइल की ओर से संगोष्ठी में बैठी छात्राएं।
12- अपराजिता 100 मिलियन स्माइल की ओर से हुई संगोष्ठी में बोलतीं समाज सेवी नीता गुप्ता।
13- शपथ लेती छात्राएं।

गलतियों से सीखें और भरें सफलता की उड़ान
अमर उजाला के महाअभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुई संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें