फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलपार्क और मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास में जुटेगी सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलपार्क और राजकीय मेडिकल कॉलेज जनपद के ये दोनों अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के लिए केंद्र और राज्य की आला सियासत जनपद में आ सकती है। इन दोनों वृहद परियोजनाओं के सहारे लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को साधने की भी तैयारी भाजपा में अंदरखाने शुरू है। सरकारी मशीनरी में भी इसका होमवर्क शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कताई मिल के 29.34 एकड़ भू-भाग पर 212 करोड़ रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की सरकार से मंजूरी दी जा चुकी है। सरैला और बड़ा गांव के 250 एकड़ जमीन के क्षेत्रफल में प्रदेश का पहला रेलपार्क बनने की सहमति हुई है। इन दोनों अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जनपद में स्थापित कराने के लिए शुरू से पैरवी कर

रहीं केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति अब शिलान्यास के लिए वृहद स्तर की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के अंतिम और दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी है। बड़े स्तर पर कार्यक्रम
विज्ञापन


आयोजित होगा। शिलान्यास फतेहपुर की ही धरती से कराया जाएगा। वहीं प्रशासनिक अमले में चल रही सुगबुगाहटों की मानें तो शिलान्यास में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी. नड्डा और अनुप्रिया पटेल के भी आने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि अभी आयोजन की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। रेलपार्क के लिए 250 एकड़ की जमीन की मांग की गई। जिसके सापेक्ष अब तक 119 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गई है। हमें यह दायरा बढ़ाकर 150 एकड़ तक ले जाना है, तब ही अग्रिम कार्यक्रम शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

रेलपार्क और मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की कवायद

- अमित शाह, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी
- प्रशासन के सामने न्यूनतम 150 एकड़ जमीन दिलाने की चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें