फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर बैठे लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर, एक की मौत

Mon, 05 Nov 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police on accident site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाजीपुर थाने के महबूब नगर में रविवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चारपाई पर बैठे दो लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर है।  
विज्ञापन

महबूब नगर निवासी जमीला की सिमौर मोड़ पर किराने की गुमटी है। गुमटी के बाहर पड़ी चारपाई में गांव के महताब का बेटा रज्जाक(55)  और अहमद का बेटा बुदुल(50) बैठे थे। गांव के ही ट्रैक्टर मालिक वारिश का चालक खेत जुताई कर लौट रहा था। उसने पहले अनियंत्रित होकर एक कुत्ते को कुचला। इसके बाद चारपाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। चारपाई में बैठे रज्जाक और बुदुल ट्रैक्टर के हल की चपेट में आ गए। रज्जाक हल में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। पचास मीटर जाने के बाद वह छूट पाया। उधर, बुदुल के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे से हड़कंप मच गया। एंबुलेंस से दोनों  घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में रज्जाक की मौत हो गई। चालक मौके से भाग निकला। घटना से रज्जाक की पत्नी शहनाज का हाल बेहाल है। छह बेटे अनवर, सरवर, अकबर, आरिफ, आशिक, आसिफ हैं। वह गमगीन रहे। हादसे की खबर पर  तीन शादीशुदा  बेटियां पहुंची। एक दूसरे से लिपट कर बिलखती रहीं। रज्जाक और उसके बेटे कपड़ों की फेरी लगाते हैं। गाजीपुर एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें