फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर मोड़ के पास 40 वर्षीय युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड में तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक तहसील गेट के सामने एक कार को टक्कर मार दिया। भीड़ ने ट्रक को घेरकर हंगामा चालू कर दिया। चालक की घसीटकर पिटाई कर दी। सूचना पर सीओ अभिषेक तिवारी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौका पाकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक कोतवाली में लाकर खड़ा किया है। बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सेमराई खुंती का डेरा निवासी रामकु मार सोनकर बाइक से गांव जा रहा था। वह शहर किसी काम से आया था। थाने के लदिगवां के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी मान सिंह और रामआसरे बाइक से शहर आ रहे थे। बिलंदा हाइवे पर किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी संजय शुक्ला बाइक से गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

हादसों में एक की मौत, पांच घायल
बिंदकी में हादसे के बाद हुआ हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें