फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के पीछे दौड़ा किसान कुंए में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। फसल बचाने के लिए नीलगाय को खदेड़ रहा एक किसान शनिवार की सुबह कुएं में गिर गया। उसकी चीख सुनकर जुटे ग्रामीण जब तक उसको निकाल पाते, उसकी मौत हो गई थी।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ राजन (36) शनिवार की सुबह घर से खेत में पानी लगाने गया था। फसल में घुसी नीलगाय को भगाने के लिए उसे दौड़ाने लगा। कोहरे के चलते खेत में सपाट कुएं को वह देख नहीं पाया। वह कुएं में गिर पड़ा। चीख सुनकर आसपास के खेत में मौजूद ग्रामीण पहुंचे। पानी भरे कुएं से उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उसे पीएचसी ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। राजन अपने दो भाइयों पिंटू और पूती से बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पत्नी रेनू और दो बेटियों रिया, प्रिया व आठ साल के बेटे नैतिक का हाल बेहाल दिखा। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नीलगाय खदेड़ रहा किसान कुएं में गिरा, मौत
फसल को बचाने के लिए कर रहा था पीछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें