फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों मां-बेटी समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


किशनपुर थाने के गिरधरपुर गांव निवासी कमलेश पत्नी रामदुलारी और साल भर की बेटी सलोनी को रविवार को बाइक से लेकर महिचा मंदिर रिश्तेदारी जा रहे थे। तीनों महिचा मंदिर मोड़ के पास हाईवे पार करने के लिए रुके थे। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।

उधर, शहर के शांति नगर फायर स्टेशन के सामने कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में शांतिनगर मोहल्ला निवासी राजेश सिंह का बेटा शिवम और दूसरी बाइक पर सवार कानपुर के रामादेवी पटेल नगर निवासी मोनू वर्मा और हुसैनगंज के अहेरवा निवासी नाना सूरजपाल घायल हो गए। मोनू रिश्तेदार के घर अरबपुर आया था।
विज्ञापन


उधर, किशनपुर थाने के रारी गांव निवासी अनिरुद्ध मां शकुंतला को लेकर रिश्तेदार के घर खागा जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने से मां-बेटे गिरकर घायल हो गए। ललौली थाने के कोर्रा कनक निवासी कल्लू भाई लल्लू के साथ बाइक से बहुआ जा रहा था। गांव के मोड़ पर बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से कल्लू के चेहरे पर काफी चोटें आईं।

तुराबअली के पुरवा निवासी जियालाल की पत्नी फूलमती समेत परिवार के कई सदस्य ई-रिक्शा से जा रहे थे। आबकारी विभाग के कार्यालय के सामने ई-रिक्शा पलट गया। इसमें फूलमती को ज्यादा चोट लगी। जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार रणमस्तपुर गांव के संजय का बेटा संदीप (12) व कुरइयाखेड़ा निवासी दुशासन का बेटा आशीष (15) साइकिल से मेला देखने गए थे।
विज्ञापन


लौटते समय कार ने हबीबपुर मोड़ के पास टक्कर मार दी। इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रणमस्तपुर प्रधान भोला निषाद का भतीजा है। थरियांव थाने के टेक्सारी बुजुर्ग के शिवचरन की पत्नी रामरती नेत्रहीन बेटे सरोज के साथ भिठारी जाने के लिए गांव के मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रही थी। दोनों को बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गए। जिला अस्पताल में रामरती की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया है।

16- शांतिनगर में क्षतिग्रस्त कार।
17- जिला अस्पताल में घायल मां-बेटी।

सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 15 घायल
घायलों में प्रधान का भतीजा भी है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें